लॉक डाउन: नैनीताल-देहरादून रेड जोन और हरिद्वार आरेंज जोन में हुआ शामिल








Listen to this article

नवीन चौहान
कोरोना संक्रमण की आपदा में लॉक डाउन अ​वधि के बाद उत्तराखंड के नैनीताल और देहरादून जनपद रेड जोन में बने हुए है। जबकि हरिद्वार, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर आरेंज जोन में शामिल हो गए है। जबकि पौड़ी गढवाल, बागेश्वर, चमोली, चंपावत,पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढवाल और उत्तरकाशी ग्रीन जोन में शामिल है। ग्रीन जोन के जनपदों में कुछ राहत है तो रेड जोन के जनपदों में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन में सख्ती बरती जा रही है। हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर के निर्देशन में जिला चिकित्सा प्रशासन ने बेहतर कार्य किए। पांच कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक करके उनके घरों में भेजा। जबकि दो संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। संभावना है कि ये दोनों मरीज भी जल्दी स्वस्थ होंगे। जिसका पूरा श्रेय जिलाधिकारी सी रविशंकर और उनकी प्रशासनिक टीम को जाता है। जिन्होंने दिन रात जनता की सुरक्षा और व्यवस्था में अथक प्रयास किए। कर्तव्यनिष्ठा से अपने फर्ज को अंजाम दिया और दे रहे है। न्यूज 127 की ओर से जिलाधिकारी सहित पूरी प्रशासनिक टीम को बधाई।