पहले पति से हुआ तलाक, अब दूसरे पति ने ढूंढ ली प्रेमिका




Listen to this article

गगन नामदेव
रुड़की क्षेत्र की एक महिला का पहले अपने पति से तलाक हुआ, फिर एक कारोबारी से उसकी दूसरी शादी हो गई, लेकिन अब महिला के दूसरे पति ने एक अन्य महिला के साथ शादी करने की तैयारी शुरू कर दी है। महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो पैरो तले जमीन निकल गई। महिला अब पुलिस के चक्कर काटने को मजबूर है।
मामला रुड़की क्षेत्र का है। क्षेत्र की महिला शिक्षिका का सात साल पहले अपने पति से तलाक हो गया। जिस समय महिला का तलाक हो हुआ तो उस समय महिला गर्भवती थी। तलाक के बाद एक कारोबारी ने महिला को सहारा​ दिया। सात साल महिला ​शिक्षिका का समय अच्छे से गुजरा। लेकिन अब महिला को पता चला कि उसका पति ​किसी अन्य युव​ती से शादी के चक्कर में है तो महिला ने पुलिस की शरण ली। महिला ने रुड़की के सीओ से मिली और पूरे प्रकरण की जानकारी दी। महिला ने मंदिर की शादी के साक्ष्य भी दिखाए। सीओ ने महिला को आश्वासन दिया है।