नवीन चौहान
एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने थाना प्रभारियों के तबादले किए है। निरीक्षक प्रमोद उनियाल को सिडकुल थाना प्रभारी, उप निरीक्षक दीपक कठैत को कनखल थाना प्रभारी, उप निरीक्षक रविंद्र कुमार को थाना प्रभारी पथ्ररी और विनोद थपरियाल को थाना प्रभारी झबरेड़ा की जिम्मेदारी दी है।
एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत लगातार जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद में जुटे है। आगामी विधानसभा चुनावों से पूर्व जनपद में शांति व्यवस्था को बहाल रखने के लिए मेहनती और काबिल पुलिस निरीक्षकों और उप निरीक्षकों की जिम्मेदारी तय कर रहे है। इसी क्रम में तबादलों का दौर जारी है। बताते चले कि निरीक्षक प्रमोद उनियाल एक तेज तर्रार और काबिल पुलिस निरीक्षकों में शामिल है। साइबर क्राइम की रोकथाम में उनको महारथ हासिल है। अपराधियों में उनके नाम का खौफ व्याप्त है। वही कनखल थाना प्रभारी दीपक कठैत की गिनती भी मेहनती पुलिस उप निरीक्षकों में की जाती है। बेहद ही व्यवहार कुशल और क्षेत्र में सक्रियता बनाकर रखने की उनकी कार्यशैली है।
इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल सिडकुल थाना प्रभारी, हरिद्वार के पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी

