रुशदी पर हमले के बाद अब हैरी पोर्टर की लेखिका जेके राउलिंग को मिली धमकी




Listen to this article

नवीन चौहान.
सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा करने वाली लेखिका जेके राउलिंग को धमकी मिली है। 57 वर्षीय राउलिंग ने ट्विटर पर एक यूजर के धमकी भरे संदेश के स्क्रीनशॉट साझा किया है।

हैरी पॉटर की लेखिका ने रुश्दी को चाकू मारने की घटना पर एक ट्वीट के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि इस घटना से उन्हें काफी दुख हुआ है। उम्मीद करती हैं कि उपन्यासकार जल्द ठीक हो जाएंगे। इसके जवाब में एक यूजर ने लिखा: “चिंता मत करो। अगला नंबर आपका है।”

राउलिंग ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। इस धमकी के बाद राउलिंग के समर्थन में कई लोगों ने ट्वीट किया। इसके बाद स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि आप लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर हैंडल से राउलिंग को धमकी दी गई है। उसने सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले शख्स हादी मतार ( Hadi Matar) की प्रशंसा की है। उसने लिखा है कि यह शिया योद्धा व क्रांतिकारी है।

धमकी मिलने के बाद राउलिंग ने ट्विटर को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्विटर को टैग करते हुए लिखा, ये आपकी गाइडलाइंस हैं, ना? इसके बाद उन्होंने हिंसा और आतंकवाद पर ट्विटर की गाइडलाइंस को भी साझा किया है।