योगेश शर्मा.
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से एक महिला के साथ आया उसका 11 साल का बेटा अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश में जुट गई। इस घटना से हड़कंप मचा है। लोगांे ने अपहरण की आशंका जतायी है।
जानकारी के अनुसार पहाड़ी बाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने 11 साल के बेटे अक्की के साथ फिजियोथेरेपी सेंटर पर डॉक्टर के पास आयी थी। महिला डॉक्टर से बात करने अंदर गई तो इसी दौरान बाहर बैठा उसका बेटा गायब हो गया। महिला जब बाहर आयी तो उसे अपना बेटा वहां नहीं मिला।
आसपास उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी के बाद बच्चे की तलाश में जुट गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।




