नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया।
गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सैनिको तथा उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलस का निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन उपस्थित थे।
Related posts:
cm pushkar dhami ने चार धाम के श्रद्धालुओं का किया स्वागत, हैलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की तैयारी
cm pushkar dhami की धार्मिक आस्था और संत प्रेम, हरिहर आश्रम में सपरिवार पूजा — अर्चना
cm pushkar dhami की धार्मिक आस्था और संत प्रेम, हरिहर आश्रम में सपरिवार पूजा — अर्चना
CM पुष्कर सिंह धामी ने किया 533 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास