मदन कौशिक की राष्ट्रीय कार्य समिति एंट्री, आमंत्रित सदस्य बनाए








Listen to this article

नवीन चौहान.
हरिद्वार से भाजपा विधायक मदन कौशिक राष्ट्रीय कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए है। मदन कौशिक पूर्व काबीना मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मदन कौशिक को राष्ट्रीय कार्य समिति में आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी पोस्ट के माध्यम से मदन कौशिक की बधाई दी है। उन्होंने लिखा हरिद्वार नगर सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक, प्रदेश में कई बार कैबिनेट मंत्री रहे, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे ऐसे वरिष्ठ नेता आदरणीय मदन कौशिक जी को पार्टी द्वारा विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना।