अनुज सिंह, मेरठ। जनपद के दौराला ब्लाक के गांव दुल्हैड़ा चौहान में स्थित चितौड़ गढ़ में रहने वाले गाडिया लुहारों की जन समस्याओं को सुनने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री और क्षेत्र के सांसद डॉ संजीव बालियान बस्ती में पहुंचे।
डॉ संजीव बालियान ने चित्तौड़गढ़ वासियों की बिजली, पानी, श्रम कार्ड, पेंशन आदि की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को बुलाकर उनका समाधान करने के निर्देश दिये। अपने बीच सांसद को देखकर चित्तौड़गढ़ वासियों के चेहरे खिल उठे।

समाज सेवी प्रेमपाल चौहान ने बताया कि गाडिया लुहार महाराणा प्रताप के वंशज हैं, पूर्व में ये खानाबदोश का जीवन जीने के लिए मजबूर हो रहे थे। उनके प्रयास से गांव में इन्हें बसाया गया। इनके लिए ग्राम सभा से जमीन उपलब्ध कराकर एक एक कमरे के आवास भी बनवाकर दिये गए। लेकिन उसके बाद इन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी। जिस कारण ये विकास की दृष्टि से अभी काफी पिछड़े हुए हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनसे जो भी मदद हो सकेगी वह करेंगे। सरकारी योजनाओं को लाभ इन बस्तीवासियों को मिले इसके लिए वह अधिकारियों से बात करेंगे और हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।
इस दौरान ग्राम प्रधान बाल किशोर, प्रेमपाल चौहान, भाजपा नेता उत्कर्ष पुंडीर, पिछडा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनिंदर विहान, राहुल खरे प्रधान धंजू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान, पार्षद विक्रांत ढाका, संजय गुप्ता, मुदित शर्मा, विक्की शर्मा, भरत चौधरी, शुभम पुनिया, जितेंद्र विहान आदि मौजूद रहे।
- देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर 18 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले
- मेरठ में स्मार्टवैल्यू लिमिटेड का निःशुल्क भोजन वितरण शिविर, हजारों लोगों ने पाया प्रसाद
- कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग, मेलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- हरिद्वार में पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध !
- किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़, सहकारी समिति की बैठक में बोली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण


