नवीन चौहान.
उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत इस समय यूपी दौरे पर हैं। भाजपा संगठन ने उन्हें यूपी की पांच लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया है।
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट की और उनके जन्मदिन की पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में यूपी में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट यूपी में तेजी से पूरे कराये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता केंद्र और प्रदेश सरकार के कामकाज की सराहना कर रही है। जिसके चलते अगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश विदेश में लोकप्रिय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बनेगी।
योगी जी से मुलाकात के दौरान दोनों के बीच काफी देर तक संगठन की और अधिक मजबूती को लेकर वार्ता हुई। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
- कांग्रेसियों ने लांघ दी लोकतंत्र की मर्यादा, गरिमा बनाम गाली गलौज
- नैनीताल एसएसपी कार्यालय प्रकरण पर आईपीएस व पीपीएस एसोसिएशनों की कड़ी प्रतिक्रिया, अभद्र आचरण की एक स्वर में निंदा
- देश भर में उत्तराखंड पुलिस टॉप-5 में, साइबर अपराध नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि
- कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया सम्मानित
- आधी रात हाईवे पर उतरे कप्तान, 09 पुलिसकर्मी निलंबित, 04 से स्पष्टीकरण




