नवीन चौहान.
काशीपुर पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 09.07.2023 को वादी द्वारा थाना काशीपुर जिला उधमसिंहनगर ने तहरीरी सूचना दी कि उसकी पुत्री उम्र लगभग 17 वर्ष जो दिनांक 07.07.2023 को कही चली गयी है, काफी तलाश किया गया तो नहीं मिली की तहरीरी सूचना पर एफआईआर नम्बर 325 / 2023 धारा 365 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक काशीपुर/क्षेत्राधिकारी काशीपुर द्वारा प्रभारी निरीक्षक काशीपुर को तत्काल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक काशीपुर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस कार्यवाही अभियोग में पाया कि नाबलिक लड़की रानी उम्र 17 वर्ष जो कक्षा 9 में पढ़ती है जो अपने साथ फोन लेकर गयी है।
गुमशुदा का सीडीआर प्राप्त करने पर मोबाइल नम्बर पर बात करना प्रकाश में आया तथा मोबाइल की लोकेशन अमरोहा में आने पर पुलिस टीम के द्वारा दीप चन्द्र से अमरोहा में पूछताछ की गयी तथा पूछताछ में ठोस साक्ष्य मिलने पर वादी की पुत्री एवं अभियुक्त रोहित को मेरठ से गिरफ्तार/बरामद किया गया।
बयानों के आधार पर दीप चन्द्र के द्वारा अपहृता को छिपाने में सहयोग करने पर अभियुक्त दीप चन्द्र को भी गिरफ्तार किया गया अपहृता के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 363/366ए/ 368/376 भादवि व 5/6 पॉक्सो अधिनियम की वृद्धि की गयी। अभियुक्त गणों को उक्त धाराओं में रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
- थानाध्यक्ष पल्लवपुरम ने निर्जला एकादशी पर लोगों को पिलाया ठंडा शरबत
- कुंभ-2027: हरिद्वार में सड़क नेटवर्क होगा हाईटेक, जाम से मिलेगी राहत
- हाइवे पर दिल्ली से हरिद्वार जा रही बस में लगी आग, 26 यात्री थे सवार
- टूटे हुए पिता की पुकार, “आज मेरे बेटे के साथ हुआ है, कल किसी और के साथ हो सकता है”
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज




