नवीन चौहान.
प्रयागराज। महानगर के बलुआघाट में दो किशोर नहाते वक्त यमुना में डूब गए। इनमें सनी हेला 15 साल और प्रवीण सोनकर 17 साल दोनों गोलपार्क अतरसुइया मोहल्ले के रहने वाले बताए गए हैं। बताया गया कि इनके पिता सफाई कर्मी हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस गोताखोरों के जरिए दोनों की तलाश में जुटी है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। परिजनों में कोहराम मचा है। कई दिनों से हो रही बारिश से प्रयागराज में यमुना का जल स्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है।

- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच
- सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत
- मेरठ: डीएम कार्यालय पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना समाप्त
- फायरिंग का वांछित आरोपी जुनैद मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा बरामद

