UTTARAKHAND POLICE उत्तराखंड पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, पुलिस महकमे में शोक





दीपक चौहान
उत्तराखंड पुलिस के जवान की एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद समूचे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ उठी है। कांस्टेबल चमन सिंह तोमर पहाड़ से गिरने वाले एक पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गए। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए।


तहसील कालसी अंतर्गत खत लखवाड़, ग्राम बांसू के मूल निवासी चमन सिंह तोमर उत्तराखंड पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे।जनपद उत्तरकाशी के थाना बड़कोट में यात्रा सीजन ड्यूटी चौकी स्यानाचट्टी में नियुक्त थे। दैनिक ड्यूटी यातायात व्यवस्था में तैनाती के समय वर्षा के चलते यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के ओजरी डाबर कोट डेंजर जोन के पास शाम के लगभग 6:00 बजे अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गया। पत्थर की चपेट में आने पर चमन सिंह तामेर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु CHC बड़कोट लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस महकमे को जब कांस्टेबल के निधन की खबर मिली तो शोक व्याप्त हो गया। वही परिवार में कोहराम मच गया। न्यूज127 दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है, कि इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *