नवीन चौहान.
संयुक्त परिवार का महत्व समझा कर रही हरिद्वार पुलिस बिगड़ते परिवारों का मनमुटाव दूर कर उन्हें एक साथ रहने की सीख दे रही है। हरिद्वार पुलिस ने इसी तरह के चार जटिल मामलों की सुनवाई की, जिसमें दो को एक बार फिर से सोचने का मौका दिया गया।
पुलिस लाइन रोशनाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार अजय सिंह के दिशा-निर्देश में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ऐच्छिक ब्यूरो की अध्यक्षा दीपाली सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, मनोवैज्ञानिक असिस्टेंट प्रोफेसर अरुण कुमार, समाजशास्त्री विनोद शर्मा, अधिवक्ता विदुशी चतुर्वेदी, समाज सेविका एकता अरोड़ा, प्रभारी महिला हेल्पलाइन मायापुर हरिद्वार उ0नि0 अनीता शर्मा द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में प्रचलित 04 जटिल पारिवारिक विवादों को सुना गया व परिवारों को टूटने से बचाने के लिए समझाया गया। उक्त में से दो प्रकरण में पति-पत्नी साथ साथ रहने को राजी हुए। दो प्रकरणों में पक्षों द्वारा सोचने समझने के लिए अग्रिम तिथि मांगी गयी।

- स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026: मेरठ में मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- नेशनल हाईवे पर श्यामपुर पुलिस और NHAI की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप
- मेरठ में खिलौनों के गोदाम में अवैध पटाखों का भंडारण: देहलीगेट पुलिस ने की छापेमारी, एक गिरफ्तार
- एमएलसी चुनाव-2026: मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा और पुलिस बल तैनात
- कैबिनेट की बैठक में 7412 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को मंजूरी, हरिद्वार में बनेगा केंद्रीय किचन


