मेरठ।
शोभित विश्वविद्यालय के छात्र शार्दुल विहान ने दक्षिण कोरिया में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर अपने विश्वविद्यालय एवं देश का नाम रोशन किया है। इस संघर्षशील उपलब्धि के पीछे उनके समर्पण, कौशल, और मेहनत का प्रमुख योगदान है।
शार्दुल विहान शोभित विश्वविद्यालय के नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज विभाग में बीबीए अंतिम वर्ष का छात्र है। शार्दुल विहान की इस उपलब्धि के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र द्वारा उन्हें बधाई दी गई। उन्होंने कहा, “यह शार्दुल के लिए गर्व का पल है और हमारे विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण। उनके इस उपलब्धि ने हमारे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। हम उनके उत्तरोत्तर प्रगति और सफलता की कामना करते हैं।”
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ए.पी. गर्ग एवं प्रति कुलपति प्रोफेसर जयानंद द्वारा समस्त विश्वविद्यालय परिवार की ओर से बधाई देते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि एक सुंदर उदाहरण है कि मेहनत और सतत प्रयास क्या कर सकते हैं। आपकी सफलता ने केवल आपको बल्कि हमारे संस्थान को भी गर्व महसूस कराती है। शोभित विश्वविद्यालय हमेशा से अपने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों जैसे स्पोर्ट्स इत्यादि में प्रतिभाग करने के लिए छात्रों को प्रेरित करता आया है। जिसके लिए विश्वविद्यालय उन्हें हर जरूरी सहायता प्रदान करता है।
शार्दुल की इस सफलता पर समस्त विश्व विद्यालय परिवार एवं उनके विभाग नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के निदेशक प्रोफेसर राजुल दत्त एवं सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

- दीपावली पर्व पर जुआ खेलते चार गिरफ्तार — नकदी व ताश की गड्डी बरामद
- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सपरिवार राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी दीपावली की शुभकामनाएं
- जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी दीपावली की शुभकामनाएं
- शिक्षाविद् और वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीष सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को दी दीपावली की शुभकामनाएं
- थार चालक ने ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को मारी टक्कर, तीन घायल