नवीन चौहान.
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को उमस भरी गरमी से तो राहत मिली है लेकिन जगह-जगह जलभराव हो गया है। बारिश से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन तक भारी बारिश होगी। वहीं, जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर आज गौतमबुद्ध नगर जिले में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिले के कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। गाजियाबाद में हिंडन नदी का पानी निचले इलाकों में अभी कम नहीं हुआ है। बाढ़ की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंडन नदी से सटे निचले इलाकों में बाढ़ के पानी से पार्किंग में खड़ी सैकड़ों कार डूब गयी हैं। कुछ स्थानों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जिन इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा है वहां के कार्यालय भी फिलहाल बंद चल रहे हैं।

- अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर DM मयूर दीक्षित सख्त, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
- जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा स्नेह, दिखी ‘टीम उत्तराखण्ड’ की तस्वीर
- युवा संकल्प दिवस: मुख्यमंत्री धामी का आह्वान—बड़ा लक्ष्य तय करें, नशे से दूर रहें और सफलता का हिस्सा देवभूमि के विकास को दें
- दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मनाया जन्मदिन
- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा रही सरकार: स्वामी यतीश्वरानंद




