नवीन चौहान.
उत्तराखंड में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन पूरे राज्य में तेज बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं।
वहीं दूसरी ओर बारिश से हो रहे भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों में सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। बदरीनाथ हाइवे समेत कई महत्वपूर्ण सड़कें बोल्डर आने से बंद हो गए हैं। बीआरओ बंद रास्तों को खोलने में जुटी है। जहां जहां मार्ग बंद है वहां यात्रियों को फंस जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार रात भारी बारिश से कर्णप्रयाग सहित पिंडर घाटी में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कर्णप्रयाग में उमा महेश्वर आश्रम के पास बदरीनाथ हाईवे पर रात नौ बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण सड़क बंद है। यहां पर करीब 30 से 40 वाहन फंसे हैं।

- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में राज्य स्तरीय साइबर हाइजीन मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2026-27 का भव्य आयोजन
- गुरुकुल कांगड़ी कुलसचिव मारपीट प्रकरण में तीन और आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का भी है आरोप
- UPSSSC पीईटी परीक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
- जानिए आज का राशिफल, क्या कहतें है किस्मत के सितारे
- गोरखा समाज अदम्य शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक: सीएम पुष्कर सिंह धामी


