नवीन चौहान.
थाना कनखल पर हिस्ट्रीशीटरों की परेड करायी गई। इस दौरान थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने किसी भी अपराध की पुर्नावृति की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को थानाध्यक्ष कनखल नितेश शर्मा द्वारा थाना क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटरों की परेड ली गयी। जिसमे थाना क्षेत्र के सभी मौजूदा हिस्ट्रीशीटर मौजूद रहे। सभी को किसी भी अपराध में संलिप्तता होने पर कडी कानूनी व थाना क्षेत्र में जो भी कार्य कर रहे है उसका विवरण थाना कनखल को अवगत कराये जाने के निर्देश दिये गए।
इसके अलावा हिस्ट्रीशीटरों से कहा गया कि वह प्रतिमाह अपनी उपस्थिति थाना कनखल पर आकर दर्ज कराये। यदि ऐसा नहीं किया गया तो भी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा क वह किसी भी अपराध की कोई पुर्नावृति न करे।

- ‘ऑपरेशन दृष्टि’ नेत्र शिविर के तीसरे दिन 127 सफल नेत्र सर्जरी, 25 नवंबर तक जारी रहेगा अभियान
- ‘ऑपरेशन दृष्टि’ मेगा नेत्र शिविर के दूसरे दिन 125 नेत्र सर्जरी सफल, 25 नवंबर तक चलेगा अभियान
- डीपीएस रानीपुर में इंटर-डीपीएस नेशनल एथलेटिक मीट-2026 का भव्य उद्घाटन
- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 36 उपनिरीक्षकों के तबादले
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पंचतत्व में हुई विलीन


