नीरज कुमार।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मंगलवार की सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक ट्रक ने सड़क पर खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। मरने वालों में दो किशोर व एक व्यक्ति शामिल है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पुलिस ने परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि दो की मौत मौके पर ही हो गई जबकि तीसरे की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई।
जानकारी के अनुसार घटना बरनाहाल थाना क्षेत्र के इकहरा गांव के पास की है। दरअसल, दिहूली गांव निवासी सोहेल खान के भांजे आमिर (18) निवासी-जाटवपुरी, फिरोजाबाद और सैफ (17) निवासी-मोहम्मदगंज, फिरोजाबाद मोहर्रम पर उसके घर आए थे। मंगलवार की सुबह वह दोनों भांजों को लेकर बरनाहाल गया था।
वापस लौटे समय उनकी बाइक रास्ते में खराब हो गई। जिस पर वह बाइक को सड़क पर किनारे खड़ी कर उसे ठीक करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया।

- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








