नवीन चौहान.
उधमसिंहनगर जनपद के रुद्रपुर में देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पति पत्नी की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। शोर शराबा सुनकर मां हमलावरों से बचने के लिए भागी तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया गया। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर शहर के आबादी वाले क्षेत्र ट्रांजिट कैंप के वार्ड नं.7 में बीती देर रात करीब 2 बजे पति-पत्नी की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक संजय यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला था, वह यहां अपनी पत्नी सोनाली के साथ उसके मायके में रहता है।
बताया जा रहा है कि हमले के दौरान शोर से मृतक सोनाली की माँ गौरी मंडल उठ गई और बचने के लिए भागी, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गौरी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने पर फारेंसिंग की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

- जनता की भीड़ देख रुका सीएम धामी का काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी
- पुराने तालाब को मिला नया जीवन, मियांवाला में खिला ₹8.64 करोड़ का ‘जल सृष्टि पार्क’
- हरिद्वार के होप अस्पताल में सिटी-पैट स्कैन मशीन का शुभारंभ
- मोहिउद्दीनपुर में सूर्यकिरण एयर शो: दो दिन भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू
- पल्लवपुरम पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ शातिर किया गिरफ्तार


