नवीन चौहान.
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में सरेआम हुई कैश लूट प्रकरण में एसएसपी अजय सिंह का रूख सख्त दिखा है। एसएसपी ने देर रात तक सीआईयू और थाना पुलिस के साथ बैठक की। बदमाशों की तलाश में दिन से लेकर रात तक विभिन्न टीमें हुईं रवाना।

एसएसपी ने 24 घंटे का अल्टिमेटम देते हुए कहा कि यदि लुटेरे नहीं आए गिरफ्त में तो कई पर हो सकती है कार्यवाही। बताया जा रहा है कि कल कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 2 में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह बड़े एक्शन के मूड में है।
घटना के खुलासे को लेकर गंभीर एसएसपी द्वारा कल देर रात सीआईयू एवं थाना पुलिस के चुनिंदा ऑफिसर के साथ घटना के विभिन्न एंगल को लेकर आयोजित बैठक में गहनतापूर्वक विचार विमर्श किया गया। जहां एक ओर बैठक में पहले से रवाना की गई पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तो वहीं नई पुलिस टीमों का भी गठन/रवाना किया गया।
कई घंटे चली बैठक में एसएसपी द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को घटना के खुलासे हेतु स्पष्ट लहजे में 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है अन्यथा की स्थिति में कई पर गाज गिरनी तय है।

- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में राज्य स्तरीय साइबर हाइजीन मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2026-27 का भव्य आयोजन
- गुरुकुल कांगड़ी कुलसचिव मारपीट प्रकरण में तीन और आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का भी है आरोप
- UPSSSC पीईटी परीक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
- जानिए आज का राशिफल, क्या कहतें है किस्मत के सितारे
- गोरखा समाज अदम्य शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक: सीएम पुष्कर सिंह धामी


