यूपी पुलिस में जल्द शुरू होगी आरक्षी के 52699 पदों पर सीधी भर्ती








Listen to this article

लखनऊ। पुलिस की वर्दी पहनकर सेवा करने का सपना देर रखे युवकों के लिए यह राहत भरी खबर है। यदि सब कुछ समय से हुआ तो अक्टूबर में भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, फायरमैन और नवगठित महिला वाहिनियों में महिला आरक्षी के समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए एजेंसी चयन की कार्यवाही शुरू कर दी है।

बोर्ड ने 52,699 आरक्षी के पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा और अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्थाओं से आशय पत्र (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) आमंत्रित किया है। 25 अगस्त तक कार्यदायी संस्थाओं को बोर्ड में आशय पत्र जमा करना होगा। सबसे बेहतर प्रस्ताव देने वाली संस्था को सीधी भर्ती कराने का कार्य सौंपा जाएगा।

इन पदों पर होनी है भर्ती

41,811 सिपाही नागरिक पुलिस,

8540 सिपाही पीएसी,

1007 फायरमैन

1341 सिपाही उप्र विशेष सुरक्षा बल