विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने खेली शतकीय पारी




Listen to this article

नवीन चौहान.
विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हो रहा है। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने आते ही चौके छक्के मारने शुरू किये। हालांकि वह 50 रन बनाने से पहले ही आउट हो गए।

इस मैच में शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए। उसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के बॉलरों पर जमकर रन बटोरे। विराट कोहली ने शतक लगाकर सचिन के सबसे अधिक 50 रन बनाने के रिकार्ड को तोड़ा तो श्रेयस अय्यर ने भी शतकीय पारी खेली।

श्रेयस अय्यर ने 67 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली है और टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक ले गए हैं। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 366/2 है।