भाजपा हाईकमान के साथ मदन कौशिक ने गुजरात में झोंकी पूरी ताकत, जानिये पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने गुजरात के राजकोट में चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मदन कौशिक क्षेत्रों में तूफानी बैठकों का आयोजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढाने का कार्य कर रहे है। भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के दौरान डोर टू डोर जाकर जनता की समस्याओं को सुनने और उनको दूर करने का भरोसा देने के गुर समझा रहे है। इसके अलावा माईको लेवल की बूथ प्लानिंग पर बल दिया।

IMG-20171107-WA0260
उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री मदन कौशिक इन दिनों गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिये गुजरात के राजकोट में है। पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मिलकर मदन कौशिक चुनाव बैठकों में हिस्सा ले रहे है। हरिद्वार के चार बार के विधायक मदन कौशिक चुनावी प्रबंधन के लिये जाने जाते है। इसी के चलते भाजपा हाईकमान ने मदन कौशिक को गुजरात के राजकोट में कई विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी है। इसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिये मदन कौशिक ने राजकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने जनसभाओं में भाजपा के विकास के एजेंडे को जनता के सामने रखा। मदन कौशिक ने मोदी की विकास नीति को जनता को बताया। मदन कौशिक के जनसंपर्क अधिकारी सुमित भार्गव ने बयान जारी कर बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय भाई रूपानी व केंद्रीय राज्य मंत्री मनसुख भाई मंडविया के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। भाजपा को जनता का अपार जनसमर्थन हासिल हो रहा है।