ADANI GROUP उत्तरकाशी टनल का काम कर रही ​कंपनी का अदाणी ग्रुप से नही कोई सरोकार, झूठा प्रचार




Listen to this article


नवीन चौहान
उत्तराखण्ड में टनल में फँसे मज़दूरों के मामले में कुछ लोग कंपनी को अदाणी समूह से लिंक कर रहे है जो सरासर बेबुनियाद है। अदाणी समूह या उसकी किसी भी कंपनी का टनल कंस्ट्रक्शन में कोई भी संलिप्तता नहीं है। अदाणी ग्रुप ने इन तमाम आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि उनकी कंपनी को जोड़ने का प्रयास भर्त्सनीय है।
टनल में फँसे मज़दूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। विषम परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड सरकार मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। अदाणी ग्रुप सभी मजदूरों की सकुशल बाहर निकलने की प्रार्थना कर रहा है।