पूर्व सीएम एनडी तिवारी की हालत नाजुक, ईलाज जारी जानिए पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरूष पं. नारायण दत्त तिवारी गम्भीर बीमारी की हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। www.news127.com तिवारी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी विकास पुरूष के नाम से विख्यात है। उत्तराखण्ड राज्य का विकास करने में उन्होने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उत्तराखण्ड में औधौगिक क्षेत्र सिडकुल पं. नारायण दत्त तिवारी की दूरगामी सोच का परिणाम है तिवारी जी की इसी सोच के चलते वर्तमान में उत्तराखण्ड के लाखो युवकों को राजगार मिला है। आज पं नारायण दत्त तिवारी अस्वस्थ है। हम ईश्वर से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते है।