नवीन चौहान. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के नोटिस मिलने के बावजूद पूछताछ के लिए ईडी के कार्यालय नहीं जा रहे हैं, ऐसे में बार बार नोटिस दिये जाने के बाद भी पूछताछ में सहयोग न करने पर ईडी ने अब अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
ईडी ने दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत में शिकायत दर्ज करवायी है। कोर्ट ने इस मामले में अब दोनों पक्षों को अपनी दलीलें पेश करने के लिए 7 फरवरी को सुनवाई के लिए कहा है। ईडी अरविंद केजरीवाल को 5 समन भेज चुकी है, जिनको अरविंद केजरीवाल ने गैर-कानूनी बताया और पेश नहीं हुए। ईडी के कोर्ट चले जाने से अब अरविंद केजरीवाल की परेशानी बढ़ सकती है।
- स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया ध्वजारोहण
- सीएम पुष्कर धामी ने लापता हवलदार पंकज के परिजनों से की बात, मदद का भरोसा
- रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं को कौशल और उद्यमिता का सहारा
- मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित किये श्रद्धासुमन
- पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव








