त्रिवेंद्र सिंह रावत का गर्मजोशी से स्वागत, कार्यकर्ताओं को गले लगाया




Listen to this article

नवीन चौहान.
हरिद्वार के नारसन बॉर्डर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हजारों की संख्या में उमडा जन सैलाब मोदी मोदी के उद्घोष के साथ जय श्री राम के नारे लगाता दिखायी दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेम को देखकर त्रिवेंद्र सिंह रावत गदगद हो उठे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने गले लगा लिया। कार्यकर्ता भी अपने नेता का स्नेह देखकर जोश में दिखायी​ दिये। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनका ये जोश मतदान के दिन तक इसी तरह बना रहना चाहिए। जनता के बीच जाकर मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी देते रहो।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस बार भी जनता ने पूरा मन बना लिया है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही बनाएंगे। जनता जान गई है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जनता से जो वादा करते हैं उसे पूरा जरूर करते हैं। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को देख रही है।