नवीन चौहान.
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जानने के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट की जा सकती है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में कुल 89.55 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास। इंटर का 82.06 प्रतिशत रहा। दसवीं में प्राची और 12वीं में शुभम ने टॉप किया है। दोनों ही सीतापुर के रहने वाले हैं।
यूपी बोर्ड के अध्यक्ष ने आज दोपहर 2 बजे रिजल्ट की घोषणा की। रिजल्ट जारी होने पर छात्र upresults.nic.in , upmsp.edu.in , results.upmsp.edu.in वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। सीतापुर की ही रहने वाली प्राची ने दसवीं में टॉप किया है। इंटर में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। इस वर्ष यूपी में बोर्ड परीक्षा में 55 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। छात्र आज से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
- स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया ध्वजारोहण
- सीएम पुष्कर धामी ने लापता हवलदार पंकज के परिजनों से की बात, मदद का भरोसा
- रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं को कौशल और उद्यमिता का सहारा
- मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित किये श्रद्धासुमन
- पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव







