न्यूज 127.
चारधाम यात्रा की नीतियों को लेकर संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा ने 31 मई को अपने प्रतिष्ठान बंद रहने का आह्वान किया है। सरकार से मांग की गई है कि 1 जून से यात्रा को सुचारू रूप से चलाया जाए।
संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग ने सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की चारधाम यात्रा की कुनितियों के कारण तीर्थ यात्रियों को उत्पीड़न हो रहा है, जिससे यात्रियों की धार्मिक भावना को चोट पहुंच रही है। साथ ही पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सभी व्यवसायियों को रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
इन जन विरोधियों नीतियों के विरोध में हरिद्वार के सभी पर्यटन व्यवसाई अपने प्रतिष्ठान कल 31 मई को बंद रखेंगे। सरकार से अनुरोध करते हैं कि एक जून से सरकार चार धाम यात्रा को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास करे, एक तो चारधाम यात्रा में पंजीकरण बाध्यता पूर्ण रूप से समाप्त की जाए और रास्ते से सभी बैरियर तुरंत प्रभाव हटाए जाए। अन्यथा जोर शोर से प्रदर्शन किए जायेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।




