महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127.
महिला को आत्महत्या करने के लिये मजबूर करने वाले आरोपी को पिथौरागढ़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण और पैसे ऐंठ रहा था। परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी। आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित था।

एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने बताया कि आरोपी मनोज कुमार लोहिया निवासी सिरकुंच थाना झूलाघाट पिथौरागढ़ ने पहले एक महिला से जान पहचान बनाई और फिर उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। आरोप है कि मनोज बार-बार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल कर उससे रुपए लेता था। आरोपी लगातार रुपयों की डिमांड कर रहा था। आखिर में परेशान होकर पीड़ित महिला ने घर ही आत्महत्या कर ली।
महिला ने आत्महत्या के समय आरोपी को वीडियो कॉल किया। वीडियो को पुलिस ने बरामद कर लिया है. वीडियो में आरोपी मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है। मृतका की मां ने 9 अगस्त 2024 को थाना नाचनी में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार लोहिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को पुलिस ने जेजे कॉलोनी थाना शुभाष प्लेस दिल्ली से गिरफ्तार किया