अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन स्टोन क्रेशर सीज, लाखों का जुर्माना भी लगाया




नवीन चौहान.
हरिद्वार: जनपद में अवैध खनन को लेकर प्रशासन और खनन विभागों की कार्यवाही बड़ी सख्ती में बदल चुकी है। शनिवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देश पर तहसील हरिद्वार के कटारपुर और बिशनपुर क्षेत्रों में अवैध खनन पर कार्यवाही की गई। इसके अलावा तहसील भगवानपुर और लक्सर से भी लगातार आ रही अवैध खनन/भंडारण की शिकायतों पर कार्यवाही के निर्देश दिये गए।

क्षेत्र से अवैध खनन की शिकायतें प्रशासन को मिलने के कारण तहसील हरिद्वार, नायब तहसीलदार एवम भूवैज्ञानिक/ खनन अधिकारी द्वारा तहसील के विशनपुर क्षेत्रों में क्रेशरों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान 3 क्रेशर शिवशक्ति, गोमुख स्टोन को अवैध खनन/ भंडारण करने एवम अनिमियता पाए जाने पर अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया है। विशनपुर कुंडी के पंजाब स्क्रीनिंग प्लांट को भी अग्रिम आदेशों तक सीज जर दिया गया है। इन क्रेशरों पर लगभग 50 लाख तक जुर्माने की अर्थ दंड बसूली की संस्तुति भी की गई।

इसके साथ ही जनपद के तहसील भगवानपुर में अवैध खनन में लिप्त कुबेर कुटिया एवम लक्ष्मी स्टोन क्रेशरों में अवैध खनन के संदर्भ में लगभग 50 लाख रुपये के जुर्माने की कार्यवाही कर जिलाधिकारी को आख्या प्रेषित की गई। लक्सर तहसील के हाइवे कर्सर में भी प्रसासन द्वारा कार्यवाही कर अर्थदंड आरोपित किया।

जनपद में लगातार अवैध खनन/ परिवहन की शिकायतों पर प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया सकते में है वहीं अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

जनपद में अवैध खनन/ परिबहन/ भंडारण को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा समस्त राजस्व/खनन एवम वन, पुलिस सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

जिला खान अधिकारी रवि नेगी का कहना है कि अवैध खनन/ भंडारण में लिप्त किसी भी खननकर्ता को नही बक्शा जायगा। इससे पूर्व भी क्रेशरों को सीज किया गया था। कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *