जेपी नड्डा ने झंडी दिखाकर रवाना की विजय संकल्प यात्रा, लोगों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा




नवीन चौहान.
उत्तराखंड में विजय संकल्प यात्रा का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को हरिद्वार में शुभारंभ किया।

उन्होंने पंतदीप मैदान से वेदपाठ और शंखनाद के साथ इस यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सीएम पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और विधायक मौजूद रहे।

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक जुटे रहे।

शनिवार को हरिद्वार से शुरू हुई विजय यात्रा पर स्थानीय लोगों ने भी पुष्प वर्षा की।

रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी आशुतोष शर्मा ने जेपी नड्डा को पगड़ी और चांदी का फरसा भेंट किया। 

इस दौरान धर्मनगरी पूरी तरह भगवामय नजर आई। पूरा शहर भाजपा के झंडो, बैनर और होर्डिग से पाट दिखा।

भाजपा की पंतदीप मैदान से शुरू हुई विजय संकल्प यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।

भीमगोड़ा काली मंदिर, हरकी पैड़ी, गंगा टॉकीज, रतन टॉकीज, पोस्ट ऑफिस, वाल्मीकि चौक, आस्था होटल के सामने विजय संकल्प रथ गुजरा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *