ARYAN HERITAGE SCHOOL आर्यन हेरिटेज स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव सकुशल संपन्न, बच्चों ने मेडल जीत कर मनाई खुशी




काजल राजपूत
हरिद्वार के रोशनाबाद आन्नेकी में आर्यन हेरिटेज स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। स्कूली बच्चे शिक्षा के साथ—साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलकूद में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखला रहे है। स्कूल में आयोजित तीन ​दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना खेल प्रदर्शन किया और मेडल पाकर खुशी जाहिर की।

खेल महोत्सव के समापन अवसर और पारितोषिक वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के बच्चे खेलों के क्षेत्र में विश्व पटल पर हरिद्वार का नाम गौरवांवित कर रहे है। भारत का नेतृत्व करने वाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने गरीबी और अभावों की जंजीर तोड़कर रोशनाबाद और हरिद्वार को मान बढ़ाया है। आर्यन हेरिेटेज स्कूल भी बच्चों को खेल और शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। बच्चों को भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने स्कूल के नए भवन का उदघाटन किया और अंतिम दिन की बॉलीबाल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

प्रतियो​गिता के समापन अवसर पर हरिद्वार के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ अंजुल श्रीमाली, डॉ रविकांत शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग, नवीन चौहान (हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार), संत शर्मा डीपीएस रानीपुर और महेंद्र आहूजा (आरोग्य फॉर्म्युलेशन) ने भी बच्चों को आशीर्वाद व उत्साहबर्धन किया।

कार्यक्रम का शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर दिया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की। विभिन्न सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रमों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता परिणाम खेल क्रियाओं में 100 मीटर दौड़ में लड़कों के ग्रुप में कृष कक्षा 6, प्रियांशु कक्षा 8, विनय कक्षा 10 ने क्रमशः तीसरा दूसरा व पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में लड़कियों के ग्रुप में मनीषा कक्षा 9, संजना कक्षा 11, उर्वशी कक्षा 9 ने भी क्रमशः तीसरा दूसरा पहला स्थान हासिल किया।

200 मीटर दौड़ में लड़कों के ग्रुप में प्रियांशु कक्षा 10, आर्यन कक्षा 10, करण कक्षा 11 ने तीसरा , दूसरा व पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में लड़कियों के ग्रुप में मनीषा कुमारी कक्षा 9, अंशिक कक्षा 9, मनीषा रावत कक्षा 9 ने तीसरा, दूसरा व पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में लड़कों के ग्रुप में ऋषभ कक्षा 11, प्रिंस कक्षा 11, अनमोल कक्षा 10 ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में लड़कियों के ग्रुप में रेखा कक्षा 7, मनीषा कुमारी कक्षा 9, मनीषा रावत कक्षा 9 ने तीसरा दूसरा व पहला स्थान हासिल किया।

रिले दौड़ में 400 मीटर दौड़ में लड़कों के ग्रुप में कौशाम्बी हाउस, नालंदा हाउस, अवंतिका हाउस ने 3, 2, 1 स्थान हासिल किया। लड़कियों के ग्रुप में अवंतिका हाउस, कौशाम्बी हाउस, तक्षशिला हाउस ने 3, 2, 1 स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में नालंदा हाउस और कबड्डी में भी नालंदा हाउस ने शीर्ष स्थान हासिल किया। रस्साकशी में लड़कों के ग्रुप में तक्षशिला हाउस और लड़कियों के ग्रुप में अवंतिका हाउस ने विजय हासिल की। विजेताओं को मेडल्स और ट्रोफ़ीज़ से सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी शिक्षकों को छात्रों की प्रतिष्ठा के लिए मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि आदेश चौहान ने अपने भाषण में कहा कि आर्यन हेरिटेज स्कूल छात्रों में पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा दे रहा है और माता-पिता से उन्होंने कहा कि वे छात्रों को मोबाइल, ड्रग्स, बाइक से दूर रखें। डॉ. विशाल गर्ग ने भी अर्यन हेरिटेज स्कूल के प्रयासों और उनके उत्साह की सराहना की।
प्रिंसिपल मिसेज वंदना त्यागी ने सभी उपस्थित गणमान्यों, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्कूल स्टॉफ को शुभकामनाएं दी और खेल-स्पर्धा के तमाम प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया।

उन्होंने कहा कि इस खेल महोत्सव ने छात्रों में जोश और उत्साह का नया दीप जलाया है। जिसके प्रकाश में खिलाड़ी हरिद्वार का नाम गौरवांवित करेंगे। आर्यन हेरिटेज स्कूल के संस्थापक वसु मित्र त्यागी ने कहा कि उन्होंने हरिद्वार के ​ग्रामीण आंचल की प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्कूल की स्थापना की। शिक्षा के साथ—साथ खेल प्रतियोगिताएं भी उसी का हिस्सा है। बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचाने और अवसर प्रदान करने के लिए आयोजन ​प्रतिवर्ष किया जाता है। आप सभी ने अपना अमूल्य समय देकर हमारा हौसला बढ़ाया है। इसके लिए सभी के प्रति कृतज्ञ है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *