नवीन चौहान.
उत्तराखंड में अभी बारिश से आफत का सिलसिला रूका नहीं है। उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री घाटी में रातभर मूसलाधार बारिश के चलते यमुना नदी और नाले उफान पर हैं। जगह जगह मलबा और बोल्डर गिरने से आवाजाही प्रभावित हो रही है।
यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा, बोल्डर और दलदल होने से आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड और गंगनानी के पास मलबा और पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। वाहन मलबे में फंसे हुए हैं, जिससे यात्री परेशान हैं। एनएच बड़कोट के द्वारा मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि बंद रास्तों को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग के अलर्ट के बाद चिंता और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षित रहने के लिए कहा है।

- मेरठ में स्मार्टवैल्यू लिमिटेड का निःशुल्क भोजन वितरण शिविर, हजारों लोगों ने पाया प्रसाद
- कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग, मेलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- हरिद्वार में पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध !
- किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़, सहकारी समिति की बैठक में बोली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
- विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा-श्रीमहन्त डॉ. रविन्द्र पुरी


