विधायक यतीश्वरानंद की शिकायत पर हरिद्वार में बड़ी धांधली उजागर




नवीन चौहान
भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार में बड़ी धांधली की पोल खोल दी है। उनकी शिकायत पर डिप्टी कलेक्टर ने छापा मारा तो लूटखसोट से पर्दा हटा।
बता दे कि राज्य सरकार ने किसानों की धान की खरीद के लिए धान खरीद केंद्र बनाने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सरकार के निर्देशों के अनुरूप जनपद में 15 क्रय केंद्र खुलवाएं। इसी के साथ किसानों को कोई परेशानी न हो यह भी सख्त आदेश दिए गए। लेकिन ज्वालापुर धान केंद्र पर एक व्यापारी का माल डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र सिंह नेगी ने पकड़ा। शैलेंद्र सिंह नेगी ने जब धान क्रय केंद्र संचालक से पूछा कि यह किसका धान है तो बताया कि किसान का है। जबकि उक्त धान एक व्यापारी का होना प्रतीत हुआ। पूर्व में 7 नवंबर को विधायक स्वामी यतीश्वरानंद किसानों की पेरशानी को समझते हुए जिलाधिकारी सी रविशंकर को धान केंद्रों पर धान खरीद में धांधली होने की शिकायत की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर ने डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र सिंह नेगी को धान केंद्रों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए थे और गड़बड़ी पाए जाने पर मुकदमा कराने के आदेश भी दिए। जिलाधिकारी के आदेशों का पालन कराते हुए ज्वालापुर क्रय केंद्र पर ​व्यापारी की धान को बेचते हुए पकड़े जाने पर विपणन अधिकारी ने कश्मीर सिंह पुत्र लब्बू सिंह निवासी दूधलादयाल वाला श्यामपुर के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *