नवीन चौहान, हरिद्वार। निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 14 से भाजपा के ललित रावत, वार्ड 15 से भाजपा के विवेक उनियाल, वार्ड 16 से निर्दलीय निशा नोडियाल, वार्ड 17 से भाजपा के रामेश्वर दयाल, वार्ड 18 से कांग्रेस के कमल प्रीत, वार्ड 19 से भाजपा की मोनिका बेनीवाल और वार्ड 20 से भाजपा के राजेश शर्मा चुनाव जीत चुके है। नगर निगम में अभी अन्य 40 वार्डो की गिनती जारी है।