हरिद्वार में फटा पोस्टर निकला हीरो, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करने के लिये भाजपा ने तमाम राजनैतिक हथकंडे अपनाये। एक वार्ड संख्या 11 में तो भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के झंडे, पोस्टर और बैनर तक फाड़ दिये। रात के अंधेरे में इस करतूत को सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी ने हिम्मत नहीं हारी और जनता के बीच जाकर जनसंपर्क किया। जिसका नतीजा ये रहा कि कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीत कर हीरों की भूमिका में आ गया है।
कांग्रेस पार्टी ने वार्ड संख्या 11 से युवा नेता राजीव भार्गव को प्रत्याशी बनाया। व्यवहारकुशल राजीव को क्षेत्र के युवाओं का साथ मिला। कॉलोनी के युवाओं की टीम ने राजीव का मनोबल बढ़ाया और दिल खोलकर चुनाव प्रचार किया। राजीव को क्षेत्र के साधू संतों का भी आशीर्वाद मिला। राजीव की मजबूत पकड़ देख भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने राजीव के पोस्टर बैनर उतारने का घिनौना कार्य किया। राजीव ने इसका विरोध करने की वजाय जनता के बीच में ये सब बाते रखी। जनता ने राजीव की भावनाओं को समझते हुये अपना वोट दिया। जिसके चलते राजीव नगर निगम के पार्षद पद पर विजयी रहे। हालांकि इस वार्ड में चुनाव बहुत ही कांटे का था। जहां राजीव को 590 वोट मिले वही भाजपा के दीपक शर्मा को 558 और निर्दलीय पवन को 533 वोट मिले। इस पूरी जीत का श्रेय राजीव ने क्षेत्र की जनता को दिया और उनके विकास कार्यो को पूरा करने का भरोसा दिया है। राजीव ने कहा कि वह जनता के वोट रूपी प्रेम के सदा आभारी रहेंगे और उनके क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। बताते चले कि राजीव ने पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। राजीव के लिये ये चुनाव किसी जंग जीतने से कम नहीं है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *