न्यूज 127.
वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी सुनील गुडडू बोले मेयर अनीता शर्मा का कार्यकाल शहर की जनता के लिए उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं है। विकास की योजनाओं पर उन्होंने हमेशा अडंगा लगाने का काम किया। यदि उनका वश चले तो वह उनके कार्यकाल को डिलीट ही करा दें।
उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर वह शिव की नगरी भगवान भोलेनाथ की ससुराल के वार्ड को विश्व पटल पर पहचान दिलाने का कार्य करेंगे। पूर्व मेयर अनीता शर्मा का कार्यकाल शून्य है। उनको कार्यकाल को डिलीट करने का कार्य करेंगे। उनके पति अशोक शर्मा की हठधर्मिता के चलते मेयर का कार्यकाल खराब रहा। उनके पति हमेशा अधिकारियों से लड़ाई झगड़ा करते रहे। सुनील गुडडू ने बताया कि वह वार्ड के विकास कार्यो को लेकर पूरी तरह से संजीदा है। पूर्व में अनेको कार्य कराये है। लेकिन इस बार दक्षेश्वर महादेव को विश्व पटल पर पहचान दिलाने का कार्य करेंगे।