भाजपा जिलाध्यक्ष ने भराला में श्रमदान कर चलाया स्वच्छता अभियान




मेरठ। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रविवार की सुबह 8 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा के नेतृत्व कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बी.पी इंटर कॉलेज भराला के पास चौराहे पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान चौराहे के पास गंदगी को साफ कर यहां श्रमदान किया गया और दोबारा वहां कोई गंदगी ना करें इसलिए साफ करवाने के बाद वहां पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला, कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनिंदर विहान भराला इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने अपने संबोधन में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया। सभी अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया।

क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा अजय भारद्वाज, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, जिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, बीडीओ दौराला बी.पी. सिंह, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह, ग्राम सहायक अरविंद सिंह, ग्राम सहायक अतुल खरे, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मुदित शर्मा, वेद प्रिया शर्मा, मनीष सिवाच, अंकुर सिवाच, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *