भाजपा नेता को पुलिस पर अभ्रद टिप्पणी करनी पड़ी भारी, पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा




संजीव शर्मा
उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के भाई अजय भराला के खिलाफ थाना इंचौली में मुकदमा दर्ज किया गया है। अजय भराला भी भाजपा के किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है। अजय भराला ने मेरठ पुलिस पर अभद्र टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट डाली थी, जिसका संज्ञान लेकर पुलिस ने भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
केस दर्ज होने के बाद एसएसपी ने अजय भराला को दिया गया गनर भी वापस ले लिया है। पुलिस के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता मुखिया गुर्जर ने रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन किया था, जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी मामले में सोशल मीडिया पर अजय भराला ने पुलिस के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की थी। यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने अजय भराला और अनिल चौधरी नाम के एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच साइबर सेल से करायी जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *