सावक मंच का भाजपा में विलय, सैंकड़ों कांग्रेसी भी हुए भाजपाई




नवीन चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने सैंकड़ों कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। कांग्रेसियों ने पूरे उत्साह के साथ नमो-नमो का गुणगान किया। हालांकि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में एक पूर्व भाजपाई चंद्रमोहन कौशिक की भी घर वापिसी हुई है। लेकिन कुछ सालों पूर्व वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए चंद्रमोहन का मन वहां भी नही लगा। जिसके बाद कांग्रेस छोड़कर एक सामाजिक मंच के माध्यम से राजनैतिक तौर पर सक्रिय रहा। आखिरकार लंबे अंतराल के बाद चंद्रमोहन की भाजपा में वापिसी हो गई।
सावक संघ के माध्यम से पिछले कुछ अरसे से सक्रिय चंद्रमोहन कौशिक पुराने भाजपाई है। चंद्रमोहन कौशिक पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के गुट के कहे जाते है। लेकिन एकाएक चंद्रमोहन कौशिक ने भाजपा को अलविदा कहा और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली। चंद्रमोहन कौशिक का मन कांग्रेस में भी नही लगा और एक बार फिर भाजपा के बैनर तले आ गए है। सोमवार को हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि की मौजूदगी में चंद्रमोहन कौशिक और तमाम कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में कीर्तिकांत त्रिपाठी, नरेश शर्मा, मिराज गोल्ड, जितेंद्र, करूण कुमार, केतन सहगल, आरती गुप्ता, आदित्य गुप्ता, भजन सिंह, जितेंद्र यादव, कविता, माया, करूणा, पप्पू और राजेश ध्यानी सहित सैंकड़ों लोग रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *