नवीन चौहान
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा इस्तीफे की पेशकश किये जाने के बाद बदले राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधानमंडल की आपात बैठक बुलायी है। यह बैठक शनिवार 3 जुलाई को तीन बजे पार्टी मुख्यालय पर होगी।
इस संबंध में पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में बैठक 3 बजे होगी। सभी विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए पार्टी की ओर से दूरभाष पर सूचना दी गई है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री के नए चेहरे को लेकर चर्चा होगी। अब देखना यही है कि विधानमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री को लेकर क्या रणनीति अपनायी जा रही है। किसी नए चेहरे को सीएम की कुर्सी पर बैठाया जाएगा या फिर किसी पूर्व मुख्यमंत्री को प्रदेश सरकार की कमान दी जाएगी।
सीएम ने गिनाए सरकार के काम
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देर शाम अचानक प्रेसवार्ता आयोजित की। प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया लेकिन इस्तीफे के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने कोविड को लेकर राहत देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विद्यालयी शिक्षा, संस्कृति एवं सूचना और पर्यटन समेत कई क्षेत्रों में सहायता दी गई है। बड़ी संख्या में प्रदेश में रोजगार के लिए अवसर पैदा किए गए हैं। राजकीय विभागों में सीधी नियुक्ति के प्रयास किए गए हैं। कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क किताबें देने की योजना तैयार की गई है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में नए भर्तियों को लेकर भी जानकारी दी।
- केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
- विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए सरकार कर रही है निरंतर कार्य: मुख्यमंत्री
- नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से आम जनता को समयबद्ध न्याय दिलाने की दिशा में हो रहे प्रयास : अमित शाह
- एसएसपी नवनीत सिंह ने अपनी माताजी के साथ ‘वरिष्ठ नागरिक गृह’ पहुंचकर बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली
- मेरठ में त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट: एडीजी भानु भास्कर ने फोर्स के साथ निकाला पैदल मार्च

