नवीन चौहान.
दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में चाकू से गोदकर एक नाबालिक लड़की की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुलंदशहर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी साहिल ने ताबड़तोड़ उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या की। लड़की जेजे कालोनी की रहने वाली थी।
पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इस घटना ने दिल्ली को भी शर्मसार किया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार जिस समय आरोपी साहिल लड़की पर चाकू से हमला कर रहा था उस वक्त उसके पास से कई लोग गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया।
ये भी पढ़े: https://www.news127.com/minor-girl-stabbed-to-death-incident-captured-in-cctv/
आरोपी ने न केवल चाकू से ताबड़तोड़ वार किये बल्कि जब लड़की घायल होकर सड़क पर गिर गई तब साहिल ने उस पर पास ही पड़े पत्थर से कई बार वार किये। इस बात की पुष्टि होने के बाद ही कि वह अब नहीं बचेगी आरोपी वहां से फरार हुआ था।
अब मीडिया रिपोर्ट से खबर मिली है कि आरोपी साहिल को यूपी के बुलंदशहर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह जाने का प्रयास कर रही है।
बताया जा रहा है कि लड़की के साथ उसकी दोस्ती थी। लड़की अपनी सहेली के यहां जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी, तभी रास्ते में मिले साहिल से उसकी किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद साहिल ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली।
- देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर 18 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले
- मेरठ में स्मार्टवैल्यू लिमिटेड का निःशुल्क भोजन वितरण शिविर, हजारों लोगों ने पाया प्रसाद
- कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग, मेलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- हरिद्वार में पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध !
- किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़, सहकारी समिति की बैठक में बोली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण


