नवीन चौहान.
यूपी के मेरठ जिले में एक कोल्ड स्टोरेज में हुए धमाके के बाद छत उड गई। छत के मलबे में कई मजदूर दब गए। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। लोग मौके की और दौड़े लेकिन अमोनिया गैस के रिसाव के चलते लोग आगे नहीं बढ़ सके। बताया ये भी जा रहा है कि अमोनिया गैस के रिसाव से अंदर फंसे मजदूर बेहोश हुए है।
किसी तरह मलबे में दबे तीन लोगों के शव बाहर निकाले जाने की सूचना सामने आयी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कराया गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मलबे के नीचे दबे लेागों को निकालने का काम जारी है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह कोल्ड स्टोरेज बासपा के पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह का बताया जा रहा है। मौके पर डीएम और एसएसपी भी पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से कराया जा रहा है।