भाजपा पार्षद की दबंगई, सरकारी कार्य बाधित कर रजिस्ट्रार कानूनगो की कर दी पिटाई, कार्य बहिष्कार




नवीन चौहान
सत्ता के मद में चूर भाजपा पार्षद सचिन चौधरी ने आपदा राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रजिस्ट्रार कानूनगो की पिटाई कर दी। मारपीट और गाली गलौच का पूरा प्रकरण अपर उप जिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ला के सामने हुआ। जिसके बाद उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ आक्रोषित हो गया। आरोपी पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर आंदोलनरत हो गया। घटना की बाबत जिलाधिकारी को अवगत कराया दिया गया तथा कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।


विदित हो कि रविवार की देर रात्रि करीब साढ़े 11 बजे साउथ सिविल लाइन में आपदा राहत एवं बचाव कार्य जारी था। इसी दौरान भाजपा पार्षद सचिन चौधरी अपने साथियों संग वहां आ गया। उसने सरकारी कार्य को बाधित किया और रजिस्ट्रार कानूनगो विजेंद्र कुमार से अभद्रता शुरू कर दी। स्थानीय पार्षद सचिन चौधरी ने आस्था लाइट के ऊपर बैठने से विजेंद्र कुमार रजिस्टार कानूनगो ने मना किया गया तो गाली गलौच शुरू कर दी गई। तथा विजेंद्र कुमार से मारपीट शुरू कर दी। अपर उपजिलाधिकारी रुड़की विजय नाथ शुक्ला स्वयं वहां मौजूद रहे। लेकिन भाजपा पार्षद का दुस्साहस कम नही हुआ। घटना के बाद तहसील प्रशासन में आक्रोष उत्पन्न हो गया। ​रजिस्ट्रार कानूनगो विजेंद्र कुमार के साथ मारपीट एवं गाली-गलौच की घटना के बाद भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तारी कराने की मांग उठने लगी।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह के साथ समस्त तहसील प्रशासन के कर्मचारियों ने इस संबंध में सिविल लाइन कोतवाली में भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर तहरीर दी है। इस के अलावा इस गंभीर प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध गिरफ्तारी होने तक रुड़की तहसील में समस्त रजिस्टार कानूनगो आपदा राहत एवं बचाव कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *