केबिनेट मंत्री कौशिक ने ​ताइक्वांडों में गोल्ड मेडल जीतने पर अंशिका को किया सम्मानित








Listen to this article

सोनी चौहान
केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने आज सोमवार को राम कृपा धाम भूपतवाला में आयोजित कार्यक्रम में खेल महाकुंभ में ताइक्वांडों प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाली आद्य शक्ति पब्लिक स्कूल भूपतवाला की छात्रा अंशिका जोशी को फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया।

केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने अंशिका के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अंशिका ने राज्य का नाम रोशन किया है। अंशिका को आगे बढ़ने के लिए किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं, अंशिका इसका एक और उदाहरण है। अंशिका ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडों में गोल्ड मेडल जीतना उसका सपना है।
इस अवसर पर साध्वी डाॅ विश्वेश्वरी देवी, अंशिका जोशी की माता सुनीता जोशी, सीताराम बड़ोनी, डाॅ हर्षवर्द्धन जैन, सतपाल नेगी, योगेश आदि उपस्थित थे।