नवीन चौहान. चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई हैं। पहले यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया गया है। लेक्नि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार से तीर्थ यात्रियों को लेकर एक नया फैसला लिया है। जिसमें चारधाम यात्रा पर जोन से पहले इन तीर्थ यात्रियों को रजिस्ट्रेशन करने में छूट दी जाएगी।
प्रदेश सरकार इसी महीने से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गई हैं। वही रजिस्ट्रेशन की अनिवायर्त पर प्रदेश सरकार ने तीर्थ यात्रियों के लिए राहत वाला फैसला लिया है, पहले जहां अन्य प्रदेशो से आने वाले तीर्थ यात्रियों को रजिस्टेशन अनिवार्य था, लेकिन अब सरकार की ओर से इसमें कुछ बदलाव किये गए है।
नये नियम अनुसार जिन लोगों ने चारधाम यात्रा के लिए होटल, धर्मशाला या होम स्टे की बुकिंग की है, उन्हेें अलग से रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नही होगी। ऐसे तीर्थ यात्रियों का स्वतः ही पंजीकरण कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार ने यह फैसला लिया है।
आपको बता दें कि इस महिने चारों धामों के कपाट खुलने जा रहे है। जिसको लेकर सरकार और प्रषासन तैयारियों में जुटा है। गंगोत्री और युमनोत्री धामों के कपाट 22 अपै्रल को खोले जाएंगे। वही, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे।