नवीन चौहान
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लेते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में नियुक्त सभी दायित्वधारियों की छुटटी करते हुए पैदल कर दिया है। जिसके बाद जल्दी नई टीम के नामों की घोषणा करने की संभावना है। भाजपा में भी कार्यकर्ताओं के चेहरे खिले हुए है। इसी के साथ नए भाजपा कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने की उम्मीद जगी है। बताते चले कि 114 दायित्वधारियों को छुटटी मिली है।