मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का वामपंथियों पर हमला, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वामपंथियों पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरा देश नागरिकता संशोधन बिल सीएए के समर्थन में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के साथ खड़ा है। जबकि कांग्रेस व वामपंथी विचारधारा के लोग सीएए का विरोध कर रहे है।


शुक्रवार की दोपहर रामलीला मैदान कालाढुंगी मे आयोजित जनसभा के बीच सीएए के समर्थन में विधायक बंशीधर भगत द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएए का समर्थन करते हुए उसके फायदे जनता को बताए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व वामपंथी विचारधारा जो देश की विचारधारा का लगातार विरोध करते आये हैं वहीँ सीएए का विरोध कर रहे हैं। यह विरोध करने वाले लोग देश की जनता को बताये कि वह इसका विरोध क्यों कर रहे हैं। आज देश की जनता जागरूक हैं और वह कांग्रेस व वामपंथी लोगों की वास्तविकता समझ चुकी हैं और सीएए के समर्थन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशहित में लगातार विकास एवं जनहित के कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर दशकों पुरानी समस्या का समाधान किया  हैं। आज कश्मीर से आतंकवाद खत्म हुआ है और पूरा देश एकसूत्र से जुड़ गया हैं। तीन तलाक जैसे काले कानून को समाप्त किया हैं और मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिला है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सीएए की सत्यता आम जन तक पहुंचाए।


इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने सीएए के समर्थन में अपनी बात रखी और कहाँ कि यह कानून बहुत पहले बन जाना चाहिए था परंतु वोटबैंक के लालच में यह लटकता रहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ संकल्प के साथ इसे पास किया हैं और देश की जनता उनके साथ हैं।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विभाग संघ चालक डॉ बीएस बिष्ट,मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट,दर्जा राज्यमंत्री रेनु अधिकारी,प्रकाश हरबोला,जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया,उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, पालिकाध्यक्ष पुष्कर सिह कंत्युरा, जनसम्पर्क अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री विजय बिष्ट, मीडिया प्रभारी तरुण बंसल,प्रकाश रावत,विपिन पांडेय,दीपाली कन्याल,शांति भट्ट,राजेन्द्र सिंह बिष्ट,रूपा देवी, रवि कन्याल, विनीत अग्रवाल,यशपाल सिंह बिष्ट, सुरेश तिवारी, दिनेश खुल्वे, महेन्द्र दिगारी, विनोद बुडलाकोटी, प्रमोद बोहरा, विपिन पाण्डे, गणेश पंत,प्रताप बोरा, तारादत्त पाण्डे, मनोज पाठक, बहादुर सिह बिष्ट,मनोज साह, राजेन्द्र बिष्ट, मोहन पाल, नवीन भटट,भुवन भटट, विकास भगत, सौरभ भटट, विजय मनराल के अलावा बडी संख्या मे गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोक मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *