हरिद्वार में कांग्रेस के अनुसूचित विभाग की कार्यकारिणी गठित, युवा जिलाध्यक्ष सुनील कड़च्छ के नेतृत्व में कांग्रेस होगी मजबूत




जोगेंद्र मावी
कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर के साथ व्यापारियों का पूरी तरह से अहित किया है। उन्होंने हरिद्वार के युवा नेता और जिलाध्यक्ष सुनील कड़च्छ को मेहनती और जुझारू नेता बताते हुए नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई के वे कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे।
कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक का आयोजन ज्वालापुर स्थित एक होटल में किया गया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि युवा कांग्रेस की तरफ आ रहा है। भाजपा युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को रोजगार दिया। भाजपा शासन में दलितों को उत्पीड़न होता रहा है। दलित समाज भाजपा के छल को समझ गया है। अगले वर्ष प्रदेश में विधानसभा चुनाव है और कार्यकर्ता अभी से तैयारी कर ले। कांग्रेस की सरकार बनाना सभी का संकल्प है। बीजेपी की दमनकारी नीतियों को जनता के सामने लाया जाए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि बाबा साहे​ब डॉ भीम राव आंबेडकर के संविधान को बदलने का काम भाजपा की सरकार कर रही हैं, इससे आरक्षण को समाप्त करने का नाकाम प्रयास हो रहा है, उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवा नेता सुनील के कार्यों की सराहना की। अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि दलित समाज कांग्रेस के साथ है। सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार कर युवाओं को साथ जोड़ें। कांग्रेस में युवाओं को पूरा सम्मान मिलता है।
कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए कुशलपाल, मनोज जाटव, दीपक कोरी, नरेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष बनाया। मंजीत नौटियाल, दीपक कटारिया को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। रोहित कुमार, अमित कुमार, सोनू, रजत कुमार, अजय मुखिया को सचिव, अतर सिंह को हरिद्वार विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में यह नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, यशवंत सैनी, बीएस तेजियान, सीपी सिंह, कैलाश प्रधान, बलराम राठौर, जगपाल, मेहर सिंह, गुलाब राय, विशाल राठौर, विक्की कोरी, आकाश भाटी, सुमित भाटिया, शाहनवाज कुरैशी, पुनीत कुमार, जगदीप असवाल, मनीष, अंकित, अमरदीप, हरजीत सिंह, अश्विनी पालीवाल, आर्यन राठौर, विशाल, नवीन, योगेश, सुशील, रामधन, ललित, सलमान, नवाज़, लक्की, रामलाल, आरबीएस वर्मा, दिनेश कुमार, अमित राजपूत, दीपक कश्यप आदि उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *